आशा कार्यकर्तियों द्वारा विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में  व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी

देहरादून। (जि.सू.का), 
आशा कार्यकर्तियों की द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में  व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत 3380 व्यक्तियों का फाॅलोअप किया जा चुका है। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा आज जनपद में शहरी क्षेत्र, विकासखण्ड चकराता, कालसी, विकासनगर, डोईवाला एवं सहसपुर अन्तर्गत 29396 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा आज जनपद में  268 को-मोर्बिडिटी अवस्था के व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 527 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंटीन किया गया। आज को-मोर्बिडिटी माॅनिटरिंग और सर्विलांस कन्ट्रोलरूम से को-मोर्बिडिटी अवस्था वाले कुल 322 व्यक्तियों से दूरभाष पर सम्पर्क कर उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी।